हिमाचल में पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर, अमृतपाल और उसके साथियों की पहचान के लिए हुई नाकाबंदी
पांवटा साहिब में प्रवेश करने वाले हर छोटे-बड़े वाहन की जांच
HNN/ पांवटा साहिब
पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तार को लेकर चल रही कार्यवाही के बाद अब हिमाचल प्रदेश पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। पंजाब से सटे हिमाचल के जिलों में पुलिस ने बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। पड़ोसी राज्य हरियाणा के साथ लगती सीमा बैरियर पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
हिमाचल में पहुंच रहे हर वाहन की जांच की जा रही है। तलाशी के बाद वाहनों की आवाजाही होने दी जा रही है। बहराल बैरियर पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आई। बता दें कि पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर शनिवार को बड़ी कार्यवाही की है।
पड़ोसी राज्य में हालात को देखते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य सीमा पर भी पुलिस अलर्ट नजर आ रही है। बता दें नाके पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही है। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने कहा कि हरियाणा राज्य सीमा पर बहराल बैरियर में पुलिस अलर्ट है। हर आने वाले वाहन की जांच की जा रही है।