हिमाचल में प्रचंड गर्मी का कहर, पांच दिनों तक लू चलने का अलर्ट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। दिन में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर बाद कई शहरों में गर्म हवा (लू) चल रही है।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच दिनों पर लू जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। हीट वेव का असर पहाड़ी क्षेत्रों में भी काफी नजर आ रहा है। राज्य के सभी भागों में 27 मई तक चटक धूप खिलने का पूर्वानुमान है।
गर्म हवा के कारण तापमान में और वृद्धि होगी। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। हालांकि प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं और आने वाले दिनों में गर्मी लोगों को और झुलसाएगी।