Loading...

हिमाचल में प्रचंड गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, 3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट

Ankita 25 May 2024 Edited 25 May 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं हीट वेव के चलते प्रदेश में कई लोग बीमार भी पड़ रहे है।

जानकारी के अनुसार, माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कई प्रदेश के भागों में 26 से 28 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में 30 मई तक माैसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। ऐसे में गर्मी और अधिक बढ़ेगी और तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी।