Loading...

हिमाचल में प्रचंड गर्मी तोड़ रही रिकार्ड, 5 दिन लू जारी रहने का अलर्ट

Ankita • 22 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। दिन में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर बाद कई शहरों में गर्म हवा (लू) चल रही है। माैसम विभाग ने 22 से 26 मई तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमाैर जिले के कई भागों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचने के लिए हल्के, हल्के रंग वाले, ढीले, सूती कपड़े पहनने सहित अपने सिर को ढकने, कपड़ा, टोपी या छाते का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। गर्म हवा के कारण तापमान में और वृद्धि होगी। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

हालांकि प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं और आने वाले दिनों में गर्मी लोगों को और झुलसाएगी। माैसम विज्ञान केंद शिमला की ओर से 28 मई तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। ऐसे में चटक धूप खिलने से पारा और चढ़ने की संभावना है।