Loading...

हिमाचल में प्री मानसून ने दी दस्तक, कई क्षेत्रों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Ankita • 20 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में 15 से 20 जून के बीच प्री मानसून के पहुंचने के आसार थे। 19 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में प्री मानसून की बारिश हुई है। वहीं प्रदेश में मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंचने के आसार हैं।

बुधवार को सात जिलों सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, कांगड़ा और सोलन में दिन के समय लू चली। शाम को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में राहत की बौछारे बरसीं। जिला चंबा में भरमौर और मणिमहेश की चोटियों पर बर्फबारी हुई। रोहतांग में फाहे गिरे।

डलहौजी में ओलावृष्टि दर्ज हुई। चंबा के भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगती, चौबिया, काली छौ में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फ़बारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में कई दिनों बाद हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है।