Loading...

हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम, 4 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Ankita • 12 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार बर्फ़बारी और बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 12, 13, 17 व 18 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार है। प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी के बाद पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

18 फरवरी को मध्य व मैदानी कुछ क्षेत्रों में भी बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। हालाँकि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम बन हुआ है। इस दौरान धुप खिलने से लोगों को राहत मिली है।

वहीं, राजधानी शिमला व आसपास के भागों में भी आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। यदि मौसम बिगड़ता है तो इससे तापमान में और ज्यादा गिरवाट आ सकती है। प्रदेश के लोगों को फिर कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।