Loading...

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS-HPAS अधिकारियों के तबादले, सिरमौर में भी अहम बदलाव

Shailesh Saini 24 Mar 2026 Edited 24 Mar 1 min read

पांवटा, कफोटा, मनाली सहित कई पदों पर नई तैनाती, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल नाऊ न्यूज़

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए IAS, HPAS और IFS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। कार्मिक विभाग द्वारा 24 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

HPAS अधिकारियों में शरवण कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, शिमला के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, शिमला का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सचिन कंवल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

रमण घर्सांगी को एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) लगाया गया है, जिससे सुभाष गौतम को अतिरिक्त प्रभार से राहत मिली है। मनमोहन सिंह को उपायुक्त चंबा के सहायक आयुक्त के रूप में तैनाती दी गई है। कृष्ण कुमार शर्मा को सरकाघाट (जिला मंडी) में एसडीएम (सिविल) नियुक्त किया गया है।

सिरमौर से जुड़े अहम फेरबदल में पांवटा साहिब के एसडीएम (सिविल) गुंजीत सिंह चीमा का तबादला मनाली (कुल्लू) किया गया है। वहीं मनाली के एसडीएम रमण कुमार शर्मा को सिरमौर के कफोटा में एसडीएम (सिविल) नियुक्त किया गया है, जिससे शिलाई में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे जसपाल को राहत मिली है।

इसके अलावा आकांक्षा शर्मा को कुल्लू में पार्वती परियोजना का भूमि अधिग्रहण अधिकारी बनाया गया है, जिससे डॉ. चरणजी लाल को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। राजेंद्र कुमार गौतम को डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस (DT&G) शिमला में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

IAS अधिकारियों में संदीप कुमार को कांगड़ा डिवीजन का डिविजनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जो पहले इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। दुनी चंद राणा को एचपीएमसी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है और उन्हें एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन तथा एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

राम कुमार गौतम को राज्य कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि हेमिस नेगी को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। कुमुद सिंह को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का निदेशक बनाया गया है।

विनय सिंह को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। मनेश कुमार को शिमला डिवीजन का सेटलमेंट ऑफिसर और अक्षय सूद को कांगड़ा डिवीजन का सेटलमेंट ऑफिसर लगाया गया है।

सिरमौर जिले में एक और महत्वपूर्ण बदलाव के तहत द्विज गोयल को पांवटा साहिब का एसडीएम (सिविल) नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक बनाया गया है। उन्हें आपदा प्रबंधन निदेशक तथा राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

सरकार द्वारा किए गए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Topics: