हिमाचल में बनीं 7 दवाओं के सैंपल फेल, सीडीएससीओ ने जारी किया ड्रग अलर्ट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बनी सात दवाओं के सैंपल फेल हो गए है। केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएसओ) ने इस महीने का ड्रग अलर्ट जारी किया है। बता दें देश भर में दवाओं के सैंपल लिए थे, जिनमें 50 दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई।
प्रदेश में दवाओं के सैंपल फेल होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि संबंधित दवा कंपनियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इनके दवाओं के लाइसेंस भी रद्द होंगे और बाजार से भेजा गया स्टॉक वापस लाने को कहा जाएगा। विभाग स्वयं भी इन उद्योगों में अपने स्तर पर सैंपल की जांच करेगा।
इन दवाओं के सैंपल हुए फेल….
सोलन जिले के बद्दी के भटोलीकलां स्थित एमस्टर लैब कंपनी की जीवाणु संक्रमण की दवा सेफिक्सिम, सिरमौर जिले के कालाअंब स्थित विद्याशा फार्मास्युटिकल कंपनी की हृदयघात की दवा कार्वेडिलोल, बद्दी के संडोली स्थित हेल्थ बायोटेक कंपनी की किडनी की दवा नियोस्टिग्माइन इंजेक्शन, कालाअंब के ओगली स्थित केसपेन फार्मास्युटिकल कंपनी की उल्टी रोकने की दवा डाई फेंहाइड्रामीन दवा, मानपुरा स्थित वीआईपी फार्मास्युटिकल कंपनी की अल्सर की दवा रेबिप्रोजोल, ऊना के मैहतपुर स्थित स्विश गार्मियर्स बायोटेक कंपनी की उच्च रक्तचाप की दवा टेल्मीसार्टन व बद्दी के साई मार्ग पर एमडीसी फार्मास्युटिकल कंपनी की घबराहट की दवा मुकोमेल्ट ए टेबलेट के सैंपल सही नहीं पाए गए।