हिमाचल में बर्फबारी से 100 से अधिक सड़कें बंद
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर बर्फ के ढेर लग गए हैं। बीते दिन मौसम ने एकाएक करवट बदली और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। एक तरफ पहाड़ों के बीच पर्यटकों ने जहां जमकर मस्ती की तो वही यह आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। भारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है जिससे वाहनों के स्किड होने का खतरा बरकरार है।
इतना ही नहीं प्रदेश में बर्फबारी के चलते 100 से भी अधिक सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए हैं जिससे वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि अटल टनल रोहतांग, स्पीति, नारकंडा, कुफरी और पांगी में ताजा बर्फबारी हुई जिससे 145 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। लाहौल-स्पीति में ही 139 सड़कें बंद हैं।