Loading...

हिमाचल में बर्फबारी से 228 सड़कें अवरुद्ध, 1800 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप…..

Ankita • 20 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फ़बारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से जहां सड़के अवरुद्ध हो गई हैं, वहीं कई जगह बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में भारी बर्फबारी से चार नेशनल हाईवे और 228 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। सबसे ज्यादा सड़कें कुल्लू व लाहौल-स्पीति में बंद हैं। भारी बर्फबारी से लाहौल घाटी देश-दुनिया से कट गई है।

इसके अतिरिक्त राज्य में 1800 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं।इसके कई भागों में ब्लैक आउट हो गया है। बता दें बिजली तार और पोल टूटने से प्रदेश में ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। हालांकि, बिजली आपूर्ति बहाल करने को बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी फील्ड में डटे हुए हैं।