Loading...

हिमाचल में बर्फबारी से 387 सड़कें अवरुद्ध, 895 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप…..

Ankita • 21 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फ़बारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोलंगनाला, अटल टनल, धुंधी, कोठी में दो दिन में तीन से पांच फुट तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से जहां सड़के अवरुद्ध हो गई हैं, वहीं कई जगह बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में चार नेशनल हाईवे व 387 सड़कें यातायात के लिए बाधित थीं। सबसे ज्यादा सड़कें चंबा व लाहौल-स्पीति में बंद हैं। भारी बर्फबारी से लाहौल घाटी देश-दुनिया से कट गई है।

वहीं, राज्य में 895 बिजली ट्रांसफार्मर और 17 पेयजल आपूर्ति स्कीमें भी ठप हैं। ट्रांसफार्मर ठप होने से कई भागों में ब्लैक आउट हो गया है। बता दें बिजली तार और पोल टूटने से प्रदेश में ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। हालांकि, बिजली आपूर्ति बहाल करने को बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी फील्ड में डटे हुए हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा भी मार्ग बहाल किये जा रहे है।