हिमाचल में बर्फबारी से 518 सड़कें अवरुद्ध, 478 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फ़बारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से जहां सड़के अवरुद्ध हो गई हैं, वहीं कई जगह बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक, राज्य में बर्फबारी के चलते रविवार सुबह दस बजे तक चार नेशनल हाईवे और 518 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं।
हालाँकि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग बहाल किए जा रहे है। वहीं, 478 बिजली टांसफार्मर भी बंद हैं। इसके कारण कई भागों में ब्लैकआउट चल रहा है। हालांकि, बिजली आपूर्ति बहाल करने को बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी फील्ड में डटे हुए हैं।
ताजा बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल के लिए वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। ऐसे में लाहौल का कुल्लू से संपर्क कट गया है। बर्फबारी के कारण पहले ही जनजातीय क्षेत्र पांगी देश दुनिया से कटा हुआ है। ऐसे में फिर से शुरू होने वाली बर्फबारी ने पांगीवासियो की दुश्वारियां बढ़ा कर रख दी है।