Loading...

हिमाचल में बस की चपेट में आया स्कूटी सवार व्यक्ति, दर्दनाक मौत

By Ankita Published: 20 Jan 2024, 12:49 PM | Updated: 20 Jan 2024, 12:51 PM 1 min read

HNN/ सोलन

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला जिला सोलन में कालका-शिमला एनएच पर पट्टा मोड के समीप का है, यहां एक स्कूटी सवार व्यक्ति बस की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान नंबर की एक बस परवाणू से शिमला की तरफ आ रही थी। इस दौरान पट्टा मोड के समीप अचानक ही स्कूटी बस की चपेट में आ गई।

हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। एसपी सोलन गौरव सिंह ने खबर की पुष्टि की है।