Loading...

हिमाचल में बारिश के चलते मटमैला पानी के सप्लाई होने से डायरिया व पीलिया के मामले बढ़े

Ankita • 10 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में बारिश के चलते मटमैला पानी के सप्लाई होने से पीलिया और डायरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। आईजीएमसी के समेत प्रदेश के छह मेडिकल और जोनल अस्पतालों में जलजनित रोगों के औसतन पांच से सात मरीज भर्ती हो रहे हैं। सरकार ने बीमारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

डॉक्टरों का कहना है कि गंदे पानी के कारण ही डायरिया का जीवाणु शरीर में प्रवेश करता है। ऐसे में पीलिया के बाद डायरिया होने का खतरा अधिक रहता है। इसके चलते डॉक्टर पीलिया ठीक होने के बाद भी एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि डायरिया का बैक्टीरिया पीलिया से पहले भी शरीर पर आक्रमण कर सकता है। ऐसे में एहतियात बरतना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि बरसात में होने वाली बीमारियों को लेकर अलर्ट किया है।