Loading...

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से 350 सड़कें बंद, 1314 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप

By Ankita Published: 2 Mar 2024, 12:27 PM | Updated: 2 Mar 2024, 12:27 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बर्फ़बारी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऊपरी शिमला, किन्नौर और आउटर सिराज के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी से जहां सड़के अवरुद्ध हो गई हैं, वहीं कई जगह बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

प्रदेश में आज शनिवार सुबह 10 बजे तक बर्फबारी से चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 350 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में1314 बिजली ट्रांसफॉर्मर 10 पेयजल योजनाएं ठप हैं। निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

छरूडू के पास भूस्खलन होने से कुल्लू-मनाली वामतट बंद हो गया है। भुंतर मणिकर्ण सड़क में जगह जगह भूस्खलन हुआ है। हांलाकि, पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करवाने के लिए विभागीय टीमें युद्ध स्तर पर डटी हुई हैं।