Loading...

हिमाचल में बाल विकास परियोजना में निकली वैकेंसी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और सहायिका के पद भरे जाएंगे

NEHA • 28 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

बाल विकास परियोजना चौंतड़ा में आंगनबाड़ी वर्कर्स और सहायिका के 14 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए पात्र और इच्छुक महिला उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकती हैं। साक्षात्कार 29 अक्टूबर को एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में लिया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्र तन्साल, खुड्डी, चैल चतरा, तुल्लाह और मतेहड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1-1 पद भरा जाना है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र गंगोटी, चकराहण, टिक्करी-एक, लोअर चौंतड़ा, सांढा, फनेहड़, जोन, सिमस और लाहला में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाना है।

इसी तरह, रिवालसर में भी आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र द्रुबल, कुटल, बरयारा और बनेरका में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 18 अक्टूबर तक सादे कागज पर स्थानीय महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसके बाद 21 अक्टूबर को आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी।