हिमाचल में बिना वीजा रह रहे विदेशी महिला व पुरुष गिरफ्तार
HNN/ धर्मशाला
धर्मशाला की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बिना वीजा के रह रहे विदेशी महिला व पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विदेशी महिला का वीजा 9 वर्ष पहले एक्सपायर हो चुका है, जबकि पुरुष के वीजा की अवधि करीब 6 माह पूर्व समाप्त हो चुकी है। मैक्लोडगंज आने से पहले विदेशी महिला गोआ में भी रह चुकी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रसिया मूल की महिला यूलिया जुलानोवा और पुरुष डेनिस लारिन जो कि पिछले दो माह से जंगल के समीप हरी बावरी में रह रहे थे। दोनों के वीजा एक्सपायर्ड हो चुके हैं। यूलिया जुलानोवा का वीजा 3 सितंबर 2015 को एक्सपायर हो चुका है, जबकि डेनिस लारिन का वीजा 11 जनवरी 2024 को एक्सपायर हो चुका है।
वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद विदेशी महिला करीब 9 साल से भारत में रह रही है। बिना वीजा के रह रहे दोनों रसियन नागरिकों के खिलाफ मैक्लोडगंज पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यूलिया जुलानोवा महिला पिछले 9 साल से बिना वीजा के लिए भारत में रह रही थी।
उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रसियन मूल के एक पुरुष व एक महिला, जिनके वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी, जिन्हें गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया गया है।