हिमाचल में बुजुर्ग दंपति की हत्या, गोशाला में पड़े हुए मिले शव
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर के बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। हालाँकि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है इसका खुलासा भी तक नहीं हो पाया है।
मृतकों की पहचान रूपलाल (65) और कमला देवी (60) के रूप में की गई है। पुलिस की टीम मौके पर है और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। इस दौरान ग्रामीणों को बुजुर्ग पति-पत्नी के घर के साथ ही बनी गोशाला में दोनों के शव खून से लथपथ बरामद हुए।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा कि कुछ गहने लोगों को रास्ते में भी मिले हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
