हिमाचल में बेटे ने बुजुर्ग पिता की डंडे से की पिटाई, मामला दर्ज
HNN/ऊना
जिला ऊना में हरोली के तहत पंजावर में एक बेटे द्वारा अपने पिता की डंडे से पिटाई करने का मामला संज्ञान में आया है। पिता के साथ मारपीट करता देख जब बहु व पोती आरोपी को रोकने गए तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पिता जगदेव सिंह निवासी पंजावर की शिकायत के बाद बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बेटे की पहचान विपन कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, जगदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विपन कुमार आए दिन जमीनी विवाद के चलते लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करता है। बीते कल उन्होंने गेहूं कटाई के लिए कंबाइन मशीन मंगवाई थी। कंबाइन ऑपरेटरों ने गेहूं काटना शुरू की, तो बेटा विपन कुमार ने गाली गलौच करते हुए उनके पास आया और उनसे डंडा छीनकर मारपीट शुरू कर दी।
जगदेव सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर पोती व बहू आई, तो बेटे ने पोती व बहू के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में तीनों घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पीड़ित पिता जगदेव सिंह की शिकायत के आधार पर विपन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने खबर की पुष्टि की है।