Loading...

हिमाचल में भारी बारिश, अंधड़ व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

By Ankita Published: 27 Apr 2024, 1:39 PM | Updated: 27 Apr 2024, 1:39 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 27 व 29 अप्रैल के लिए भारी बारिश, अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। बता दें पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम यह बदलाव आएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के ओलावृष्टि और अंधड़ व बारिश होने की संभावना जताई है।

इस दौरान मैदानी क्षेत्रों के लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिलेगी। वहीं ऊपरी क्षेत्रों की बात करें तो वहां अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह हो रही बर्फबारी के चलते लोग चाह कर भी अपने गर्म कपड़े नहीं छोड़ पा रहे हैं।

वहीं शुक्रवार रात को लाहौल घाटी सहित कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।