Loading...

हिमाचल में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी

Ankita • 29 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज मौसम खराब बना हुआ है। शिमला में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। मौसम ठंडा होने से मैदानी क्षेत्रों के लोगों ने गर्मी से भी कुछ राहत ली है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 30 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई को भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है। वहीं ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 4 व 5 मई को भी कई भागों में बारिश की संभावना है।