हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है जिसके चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है साथ ही लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य में 11 से 13 जनवरी तक अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 जनवरी को मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में बिजली गिरने व अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
12 जनवरी को चंबा, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है।