HNN/ शिमला
बसों में सफर करने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए सभी बस अड्डों पर बेबी फीडिंग रूम उपलब्ध होंगे। नए बन रहे बस अड्डों में इसके लिए अलग से प्रावधान किया जा रहा है। पुराने बस अड्डों में भी उपयुक्त जगह का चयन कर सुविधा दी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय के भी महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी सुविधा देने के आदेश हैं।
जानकारी के मुताबिक, कई बार महिलाओं को छोटे बच्चों के साथ बस अड्डे पर बसों का लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में भी महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाने के लिए जगह की सुविधा मिलेगी।
एचआरटीसी के फीडिंग रूम महिला प्रतीक्षा कक्ष के तौर पर भी इस्तेमाल होंगे। जहां पीने के पानी और शौचालय की सुविधा भी होगी। टुटीकंडी आईएसबीटी के डिपार्चर फ्लोर पर फीडिंग रूम की सुविधा शुरू कर दी गई है, जल्द ही पुराने बस अड्डे में भी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

