Loading...

हिमाचल में मौसम का बिगड़ा मिजाज, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात

Ankita 13 Jan 2024 Edited 13 Jan 1 min read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल में पड़ रहे सूखे के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बता दें आज शनिवार को प्रदेशभर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और राजधानी राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।

इस दौरान रोहतांग दर्रा सहित कुंजम दर्रा, बारालाचा पास, शिंकुला दर्रा, घेपन पीक, चंद्राभागा रेंज की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई महीनों से बारिश न होने के कारण प्रदेश में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

पानी के स्रोतों में पानी बहुत कम हो गया है। पानी की कमी से किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं, ऐसे में अगर जल्द बारिश नहीं होती है तो किसानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता है, वहीं ऊपरी क्षेत्रों में सेब की फसल पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं।