HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बुधवार के बाद वीरवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। आज सुबह से ही प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। हालांकि, यह बर्फबारी सैलानियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है जबकि स्थानीय लोगों के लिए यह बर्फबारी किसी आफत से कम नहीं है।
बर्फबारी होने के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है जिससे वाहन चालकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बता दें, आज सुबह लाहौल-स्पीति सहित अटल टनल और रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरे जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। खास तौर पर रोहतांग दर्रा में बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है तथा बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहने से रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद हो चुका है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group