Loading...

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी

SAPNA THAKUR 2 Jan 2023 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। बीते रोज मौसम ने एकाएक करवट बदली और लाहौल स्पीति सहित कुल्लू की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ। वहीं नववर्ष का जश्न मनाने के लिए हिमाचल पहुंचे सैलानियों ने बर्फ के पहाड़ों के बीच जमकर मस्ती भी की।

इस दौरान रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों, कुंजुम दर्रा, बारालाचा पास, घेपन पीक और शिगरी ग्लेशियर, तंगलंगला में हल्की बर्फबारी हुई। उधर, मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय 4 जनवरी तक धुंध का येलो अलर्ट है।