Loading...

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों पर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर

SAPNA THAKUR • 11 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुका है। प्रदेश की ऊंची -ऊंची चोटिया एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई है जिससे प्रदेश में शीतलहर व तेज हो गई है। इसके अलावा प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है।

बता दें कि बुधवार को मौसम ने करवट बदली और लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू सहित चंबा की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। लाहौल स्पीति जिले के लोसर में 2 इंच, रोहतांग टनल, कुंजुमपास, बारालाचा में 3 इंच तक ताजा हिमपात हुआ है।