Loading...

हिमाचल में युवक ने युवती के सिर पर दराट से किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

PARUL • 20 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पालमपुर के बस स्टैंड पर युवक द्वारा युवती पर दराट से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसके चलते उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार युवती पालमपुर से बस अड्डा की ओर जा रही थी। इस दौरान जब वह बस अड्डा के कमर्शियल काम्पलैक्स की सीढ़ियां उतर रही थी तभी उस पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने दराट से युवती के सिर पर कई वार किए। युवक ने यह घिनौनी हरकत क्यों की, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वहीं घायल युवती को नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।