हिमाचल में राशन कार्ड धारक अब इस दिन तक करा सकेंगे ई-केवाईसी…
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराने के लिए एक और मौका दिया है। जिसके तहत राशन कार्ड धारक अब 31 मार्च 2024 तक ई-केवाईसी करा सकते हैं।
बता दें पहले यह तिथि 29 फरवरी थी। लेकिन प्रदेश में करीब 14 लाख उपभोक्ताओं ने अभी भी अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने इसे बढ़ा कर 31 मार्च किया है। सरकार ने नए साल में तीसरी बार ई-केवाईसी की तिथि को बढ़ाया है।
बता दें सरकार की ओर से उपभोक्ताओं के लिए यह अंतिम मौका होगा। इसके बारे में सभी जिला खाद्य नियंत्रकों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए राशन कार्ड का ई केवाईसी कराने का निर्णय लिया है।