Loading...

हिमाचल में लोकसभा की चार सीटों के लिए 1 बजे तक 48.63 फीसदी मतदान

Ankita • 1 Jun 2024 • 1 Min Read

विधानसभा की छह सीटों के लिए 43.10 मतदान 

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के लिए 1:00 बजे 48.63 फीसदी मतदान हुआ है। हमीरपुर सीट में 47.70, कांगड़ा 47.08, मंडी 50.44 और शिमला संसदीय सीट में 49.53 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, विधानसभा की छह सीटों के लिए 43.10 फीसदी मतदान हुआ है। धर्मशाला विधानसभा सीट पर 41.14, बड़सर 30.00, लाहाैल-स्पीति 55.35, गगरेट 44.63, सुजानपुर 42.03 व कुठलैहड़ सीट में 49.00 फीसदी मतदान हुआ है।

कांगड़ा जिले में 1:00 बजे तक 46.49 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं किन्नौर जिले में 48.76 प्रतिशत रहा। यहां 1:00 बजे तक कुल 29,231 वोट पड़े। इसमें 14,852 महिला व 14,379 पुरुष मतदाता शामिल हैं। बिलासपुर में 1:00 बजे तक 50.11, हमीरपुर में 50.30 व कुल्लू जिला में 51.26 फीसदी मतदान हुआ। आनी विधानसभा में सबसे अधिक और कुल्लू में कम मतदान हुआ है। सोलन में 50.20 फीसदी मतदान हुआ।

अर्की में 48.74, नालागढ़ 48.16, दून 51.70,सोलन 49.45 और कसाैली में 54.32 फीसदी मतदान हुआ। शिमला जिले में कुल 48.88 फीसदी मतदान हुआ। इसमें से चौपाल 49.89, ठियोग 47.39, कुसुम्पटी 44.73, शिमला 41.79, शिमला ग्रामीण 48.96, जुब्बल-कोटखाई 53.35 और रामपुर 52.76 और रोहडू में 49.48 फीसदी मतदान हुआ।