Loading...

हिमाचल में विजिलेंस का शिकंजा : रिश्वत लेते पकड़ी गई खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Feb 2025 • 1 Min Read

मनाली के होटल व्यवसायी से मांगे थे 2 लाख, विजिलेंस ने दबोचा

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं नियमन विभाग की सहायक आयुक्त भविता टंडन को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके साथ दो अन्य कर्मियों—फूड सेफ्टी ऑफिसर पंकज और चपरासी केशव राम को भी हिरासत में लिया गया। विजिलेंस ने इन सभी को एक लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

मनाली के होटल व्यवसायी ने की थी शिकायत

मनाली निवासी होटल व्यवसायी पदम चंद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भविता टंडन ने उनके होटल स्नो पीक रिट्रीट, मनाली में रखे मिसब्रांडेड पापड़ और असुरक्षित कुकिंग ऑयल को लेकर 28 नवंबर 2024 को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2011 के तहत नोटिस जारी किया था। इस मामले को निपटाने के लिए भविता टंडन ने 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इस शिकायत पर विजिलेंस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच की जा रही है।