HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। ऊपरी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 68 विधानसभा सीटों पर इस बार 412 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98 फीसदी मतदान हुआ है। वोटरों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। सबसे अधिक मतदान जिला सोलन में 30.28 फीसदी हुआ है।
जानिए किस जिला में अब तक कितना हुआ मतदान
शिमला में सुबह 11 बजे तक 17.73, सोलन 30.28, सिरमौर 21.66, बिलासपुर 13.84, मंडी 21.92, हमीरपुर 19.40, ऊना 19.92, कांगड़ा 16.94, चंबा 12.07, कुल्लू 14.54, लाहौल-स्पीति 6.05 और किन्नौर में 20 फीसदी मतदान हुआ है।

