हिमाचल में शातिरों ने ट्रक ऑपरेटर के खाते से उड़ाए इतने लाख रुपए…..
HNN/ सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना बागा के तहत शातिरों द्वारा एक ट्रक ऑपरेटर से 1,38,599 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अश्वनी कुमार पुत्र कांशी राम निवासी गांव मटरेच डाकघर बेरल ने इस बाबत पुलिस थाना बागा में शिकायत दर्ज करवाई है।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में अश्वनी कुमार ने बताया कि वह किसी को अपने दोनों बैंक अकाउंट से ऑनलाइन पेमेंट कर रहा था। इस दौरान काफी देर तक प्रयास करने पर भी पेमेंट हुई नहीं।
जिसके बाद वह अपने एसबीआई और पीएनबी बैंक में गया तो बैंक में उसे बताया गया कि दोनों खाते खाली है। पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात शातिर ने उसके एसबीआई खाते से 99,999 और पीएनबी से 38,600 रुपये निकाल लिए है। डीएसपी संदीप शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।