Loading...

हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप, शून्य से नीचे पहुंचा पारा….

SAPNA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में लोगों को इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ना होने के बावजूद भी लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। एक तरफ जहां मैदानी जिलों में कोहरे के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर लगातार गिरता तापमान हर किसी के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हालत यह है कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में पारा शून्य से भी नीचे चला हुआ है।

प्रदेश के पांच जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और मंडी के सात क्षेत्रों का पारा शून्य से नीचे चला गया है। उधर, 29 दिसंबर को शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानों में धुंध का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 27 और 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।