हिमाचल में सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के चौपाल थाना के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं ने एक दुकानदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस चौपाल पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी स्कूल के साथ ही दुकान चलाता है। जहां पर स्कूल के विद्यार्थी छोटा-मोटा सामान लेने के लिए जाते हैं। इसी दौरान आरोपी ने छात्राओं से 11 छेड़छाड़ की।
शिकायत मिलने के बाद एसएचओ चौपाल को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।