Loading...

हिमाचल में सर्वे से किया जाएगा कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन, आवेदन शुल्क होगा इतना…

Ankita • 7 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए आवेदन मांगने का निर्णय लिया गया है। ये आवेदन कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं।

इच्छुक नेताओं को राजीव भवन शिमला में आवेदन के साथ 10 हजार रुपये का शुल्क जमा करना होगा। आवेदन प्राप्त करने की यह प्रक्रिया 15 फरवरी तक जारी रखी जा सकती है, जिसके बाद इस माह के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होगी।

कांग्रेस पार्टी अपने स्तर पर दावेदार प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट करने के अलावा सर्वे भी करवाएगी। सर्वे में जिस नेता का नाम आगे आता है, उसको पार्टी आलाकमान प्रत्याशी बनाने पर अपनी अंतिम मुहर लगाएगा।