Loading...
una

हिमाचल में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए ई-केवाईसी जरूरी, ऊना जिले में 70 हजार से अधिक लाभार्थी प्रभावित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Aug 2025 • 1 Min Read

हिमाचल सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है। सभी पेंशनधारकों को 31 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद पेंशन सीधे बैंक खातों में जमा होगी।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
जिला कल्याण अधिकारी ऊना, आवास पंडित ने बताया कि ई-केवाईसी की सुविधा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभागीय मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध है। लाभार्थियों को आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, पंचायत सचिव/नगर निगम/स्वास्थ्य विभाग का प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड या पैन कार्ड या 10वीं का प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की प्रति साथ लानी होगी।

कितने लोग होंगे प्रभावित
प्रदेश में वर्तमान में कुल 8.3 लाख पेंशनधारक हैं, जिनमें से 70,096 अकेले ऊना जिले से संबंधित हैं। इनमें वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशनधारक शामिल हैं।

नई प्रणाली के लाभ
नई ई-केवाईसी प्रणाली से पेंशन वितरण अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो जाएगी। इससे पेंशन सीधे लाभार्थियों के खातों में समय पर पहुंच सकेगी और किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी।

Related Topics: