हिमाचल में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम…..

MOSAM-5.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब ठंड शुरू हो गई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है। सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में रविवार और सोमवार को बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना जताई थी। परंतु रविवार के बाद आज सोमवार को भी अभी तक किसी भी स्थान पर बारिश और बर्फबारी दर्ज नहीं की गई है। हिमाचल प्रदेश में आने वाले एक सप्ताह तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

हालांकि इस दौरान ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्की बर्फबारी और कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। राहत की बात यह है कि भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। मौसम बिगडऩे से तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।