Loading...

हिमाचल में हादसा: नदी में कार गिरने से दंपती की मौत, एक साल की बेटी लापता

Ankita • 23 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल की उपतहसील सरस्वती नगर के अंतर्गत अंटी घेली सड़क पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में जा गिरी। हादसे में दंपती की मौत हो गई है। इसके अलावा एक साल की बच्ची लापता है।

मृतक दंपती की पहचान झाल्टा गांव निवासी 34 वर्षीय सुशील पुत्र स्व सहाबू राम और उसकी 25 वर्षीय पत्नी ममता के रूप में हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर लापता बच्ची की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सुशील और ममता अपनी एक साल की बच्ची के साथ सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान सावरा कुड्डू परियोजना के घेली सड़क पर एडिट के पास से कार करीब दो सौ मीटर नीचे पब्बर नदी में गिर गई।

हादसे में दंपती की मौत हो गई। दोनों के शव घटनास्थल से बरामद किए गए है। इसके अलावा लापता बच्ची की तलाश की जा रही है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।