हिमाचल में 1 सप्ताह तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल, कल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिलने वाली है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। तो वहीं आगामी दिनों के दौरान भी मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई गई है जिसके चलते धूप खिलेगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग केंद्र द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत 23 नवंबर तक प्रदेश के निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। 1 सप्ताह तक मौसम के साफ रहने से लोगों को भी राहत मिलेगी। हालांकि, 19 नवंबर यानी कि कल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है।
उधर, पहाड़ों पर हुई ताजा हिमपात के बाद से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ चुका है। हालांकि इन दिनों मौसम साफ़ बना हुआ है। बावजूद इसके लोगों को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। खास तौर पर प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है। कल्पा और केलंग में इन दिनों तापमान माइनस में चला हुआ है।