Loading...

हिमाचल में 10वीं-12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट में फिर होगा बदलाव

Ankita • 30 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट फिर बदलेगी। बता दें संशोधित डेटशीट में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पहली मार्च से शुरू हो रही थीं।

बोर्ड की ओर से जारी इस अंतिम डेटशीट के बाद कई शिक्षक संघों ने हंगामा शुरू कर दिया और डेटशीट को बदलने की मांग करने लगे।

इस पर बोर्ड प्रबंधन ने 29 जनवरी को मुख्यालय में अध्यापक संघों के साथ बैठक की। इस बैठक में अध्यापक संघों की ओर से आए सुझावों पर अमल करते हुए पहले दो बार जारी की गई डेटशीट को तीसरी बार संशोधित कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

अब शिक्षा बोर्ड जहां एक परीक्षा के बाद दूसरी के लिए कुछ दिनों का अंतराल रखेगा। वहीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाओं के समय में भी बदलाव किया जाएगा।