Loading...

हिमाचल में 12,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा जूनियर ड्राफ्ट्समैन

Ankita 25 Jan 2024 Edited 25 Jan 1 min read

HNN/ कांगड़ा

स्टेट विजिलेंस एंड एंट्री करप्शन ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने कार्यालय से ही 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते जूनियर ड्राफ्ट्समैन को काबू किया है। आरोपी जूनियर ड्राफ्ट्समैन विवेक कुमार सब डिवीजन सॉयल कंजर्वेशन डिपार्टमैंट फतेहपुर में आऊटसोर्स पर कार्यरत है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी विवेक कुमार ने रघुबीर सिंह की 1 लाख 10 हजार रुपए की सबसिडी रिलीज करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद इसकी शिकायत अनिल कुमार ने विजिलेंस से की। बता दें अनिल कुमार बोरवैल फर्म में सुमित कुमार के साथ काम करता है, जिन्होंने सितम्बर, 2023 में रघुबीर सिंह का बोरवैल लगाया था।

विवेक कुमार ने सबसिडी जारी करने की एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर विजिलेंस ने अनिल कुमार की शिकायत पर बुधवार को आरोपी विवेक कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर लिया। एसपी विजिलैंस बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: