हिमाचल में 2 दिन बर्फबारी के आसार, इन जिलों में धुंध और शीतलहर का अलर्ट जारी…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में धुंध पड़ने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग केंद्र की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 25 और 26 दिसंबर को बर्फबारी के आसार हैं।
मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 26 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 27 दिसंबर से प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मैदानी व कम ऊंचाई वाले भागों के लिए 24 दिसंबर तक धुंध पड़ने व शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।