Loading...

हिमाचल में 2 दिन बारिश के आसार, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी..

SAPNA THAKUR • 6 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज और कल मौसम के खराब बना रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में जहां बारिश के आसार है तो वही पहाड़ों पर बर्फबारी भी होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट भी दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा अपडेट के अनुसार, प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को बारिश के आसार हैं। 9 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 8 नवंबर तक जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। ऐसे में कुल्लू और लाहौल-स्पीति पुलिस ने सैलानियों और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजम दर्रा तथा अटल टनल रोहतांग की तरफ सैर सपाटा न करने की चेतावनी दी है।