Loading...

हिमाचल में 2 दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, यहाँ माइनस में पहुंचा न्यूनतम तापमान…

SAPNA THAKUR • 5 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान एक बार फिर से मौसम के करवट बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग केंद्र द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत सात-आठ जनवरी को कई क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान विभाग ने कई क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना जताई है।

उधर, सूबे के 11 शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ, हिमाचल के मैदानी जिलों में धुंध छाए रहने से विजिबिलिटी कम हो गई है जिससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।