Loading...

हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी

Ankita • 18 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन भारी से भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। बता दें आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए है।

मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से जारी किये गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश भर में 23 फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को प्रदेश में भारी से भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

इसके अलावा 20 और 21 फरवरी को भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के चलते मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और एहतियात बरतने की भी अपील की है।