HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राज्य के लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 से 30 जनवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
इस दौरान मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 31 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 28 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ व 31 जनवरी को दूसरा सक्रिय होने की स्थित में मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें पिछले कई महीनों से बारिश न होने के कारण प्रदेश में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पानी के स्रोतों में पानी बहुत कम हो गया है। पानी की कमी से किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group