HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवक ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवक रोहित पुत्र मुनेश्वर लाल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश का निवासी था जोकि शिमला में रह रहा था। कसुंपटी चौकी क्षेत्र में सरघीन के समीप खुला जुब्बड नामक स्थान पर बिजली के पावर प्लांट में रोहित कार्यरत था।
यहां युवक ने अचानक ही रस्सी का फंदा बनाया और वह उस पर अटक गया। जब स्थानीय लोगों ने युवक को फंदे पर झूला हुआ देखा तो प्लांट प्रबंधन को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद प्रबंधक मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी गई। वही बताया जा रहा है कि प्रेमिका के विवाह के चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group