हिमाचल में 3 दिन अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि, बारिश व हिमपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई स्थानों पर बारिश व हिमपात होने के आसार हैं।
जानकारी के मुताबिक, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 28 अप्रैल तक अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति को छोड़कर सभी अन्य जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है।
बता दें प्रदेश के मैदानी जिलों में इन दिनों चिलचिलाती धुप से लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यदि मौसम अब करवट लेगा तो लोगों को गर्मी से भी कुछ राहत मिल सकती है।