Loading...

हिमाचल में 3 दिन बारिश-बर्फबारी के साथ बिजली चमकने और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी

Ankita • 8 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय धुप खिली हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।

बता दें सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 8 से 10 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

इस दौरान कुछ भागों में गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को मौसम की स्थिति को देख कर ही यात्रा करने की सलाह दी है। अब मौसम बिगड़ने से तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।